Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में 33 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 72,775 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (10:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 75,809 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 42,80 लाख के पार पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह रही कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.31 फीसदी पहुंच गई है।
 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 75,809 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,422 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। देश में 73,521 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 33,23,950 हो गई है। इसी अवधि में 1133 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 72,775 पहुंच गई है।
 
संक्रमण के मामले में अब भारत कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 62 लाख को पार कर 62,77,994 पर पहुंच गई है और अब तक 1,88,924 लोगों की इससे जान जा चुकी है।
 
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में कमी होने के कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 1,939 मरीज कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 8,83,375 हो गई।
 
देश में सक्रिय मामले 20.99 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.31 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.70 फीसदी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 77.23 प्रतिशत से बढ़कर आज 77.31 फीसदी पर पहुंच गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

किसान रजिस्ट्री के लिए योगी सरकार की सख्त रणनीति, 100% लक्ष्य हासिल करने की तैयारी

'वनतारा' ने लांच की दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी, वन्यजीव संरक्षण पर आधारित होगा यह संस्थान

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

एक रात, जब ECG भी नसीब नहीं था… यूपी में एक डॉक्टर की कहानी...

अगला लेख