Festival Posters

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,839 नए मामले, 702 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार चौथे दिन 60,000 से नीचे रही। पिछले 24 घंटों में 55,839 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले 77 लाख से अधिक हो गए, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 68 लाख के पार हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 55,839 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 77,06,946 तक पहुंच गई, जबकि 702 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,16,616 तक पहुंच गई।
 
देश में कुल 68,74,518 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस मामले में मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार छठे दिन 8 लाख से नीचे रही। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,15,812 है, जो कुल मामलों का 9.29 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देशभर में 21 अक्टूबर तक कुल 9,86,70,363 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 14,69,984 जांच हुई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं तेजस्वी घोसालकर, मुंबई की संभावित मेयर जिन्होंने 2024 में पति अभिषेक की हत्या की त्रासदी झेली

Karnataka : क्या लक्कुंडी गांव में मिलेगा सोने का भंडार? 400 साल पुराने खजाने के रहस्य ने उड़ाए होश, खुदाई के लिए पहुंचा JCB और ट्रैक्टरों का काफिला

Lashkar E Taiba के कमांडर का कबूलनामा, हम वहां बैठ भी नहीं सकते, Pakistan को दर्द दे रहे Operation Sindoor से मिले घाव

bmc election results : महाराष्ट्र के BMC चुनाव में राज ठाकरे की हार, क्या उद्धव आगे देंगे भाई का साथ

महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया महाभारत समागम का शुभारंभ

कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम को GDCA को लीज पर देने का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया विरोध, महापौर-निगम सभापति को लिखा पत्र

कौन बनेगा मुंबई का मेयर, रेस में 3 दिग्गज सबसे आगे

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में मुश्‍किल, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में CM यादव ने ट्रांसफर किए 1500 रुपए, 206 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

अगला लेख