Hanuman Chalisa

फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े?

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,401 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 46 लाख 28 हजार 828, हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26,625 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 21 और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,895 पर पहुंच गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,625 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 7 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
अब तक 4 करोड़ 40 लाख 73 हजार 408 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
 
दैनिक संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.05 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित की, GaoKao के बहाने NTA और NEET विवाद पर बीजिंग का तंज

क्‍या जीतू पटवारी साबित होंगे कांग्रेस के सबसे कमजोर अध्यक्ष, मोहन यादव की बात हो रही सच?

कांग्रेस-झामुमो के भारी विरोध के बावजूद नथवाणी का नामांकन मंजूर, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

ओमान तट के पास मर्चेंट नेवी जहाज 'सेटेबेलो' पर बड़ा हमला: 3 भारतीय नाविकों की मौत

राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में BJP के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय, कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत

अगला लेख