Hanuman Chalisa

24 घंटे में 13,086 नए कोरोना मरीज, 5 दिन में करीब 80 हजार संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (10:14 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नए मामले आए। जुलाई के पहले 5 दिन में 79 हजार 433 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 35 लाख 31 हजार 650 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.14 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 13,086 नए मामले आए जबकि 19 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 242 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हजार 475 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,11 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
Koo App
पिछले 24 घंटे में 12 हजार 456 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 28 लाख 91 हजार 933 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 198.09 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 44 हजार 805 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,322 नए मरीज मिले हैं। तमिलनाडु में 2,654, महाराष्ट्र में 1,515, पश्चिम बंगाल में 1,132 और कर्नाटक में 749 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख