Hanuman Chalisa

कोविड-19 पैकेज, सरकार ने जारी की 890.32 करोड़ की दूसरी किस्त

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (14:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी ढांचागत तैयारियों तथा आपात प्रबंधन के लिए देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 890.32 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमितों के उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन की घोषणा की थी। इस पैकेज की 3,000 करोड़ रुपए की पहली किस्त अप्रैल में जारी की गई थी और अब इसकी 890.32 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई है। 
 
यह पैकेज छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के लिए हैं। इन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या के आधार पर वित्तीय पैकेज का वितरण होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

अगला लेख