Biodata Maker

अमेरिका का बड़ा आरोप, चीनी हैकर्स के निशाने पर COVID-19 अनुसंधान, चुराई खुफिया जानकारियां

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे 2 हैकरों ने कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका बना रही कंपनियों को निशाना बनाया, करोड़ों डॉलर की बौद्धिक संपदा और कंपनियों की व्यापार संबंधी खुफिया जानकारियां चुराईं।

मंत्रालय ने मंगलवार को हैकरों के खिलाफ आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए ये आरोप लगाए। अभियोग में यह आरोप नहीं लगाया गया है कि चीनी हैकरों ने कोरोनावायरस संबंधी अनुसंधान की जानकारी वास्तव में हासिल की, लेकिन इसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि वैज्ञानिक नवोन्मेष किस प्रकार विदेशी सरकारों के निशाने पर हैं और आपराधिक हैकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक महामारी के दौरान अमेरिकी कंपनियां क्या विकसित कर रही हैं।

इस मामले में, हैकरों ने टीके एवं जांच किट बना रहीं और वायरसरोधी दवाओं पर अनुसंधान कर रही बॉयोटेक एवं नैदानिक कंपनियों के कम्प्यूटर नेटवर्कों की कमजोरी के बारे में पता लगाने की कोशिश की। अमेरिकी प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार आक्रामक कदम उठा रहा है।

अभियोग में हैकरों पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। हैकरों की पहचान लि शियाओयु और दोंग जियाझी के रूप में की गई है।
अभियोजकों ने कहा कि हैकरों ने केवल अपने निजी लाभ के लिए जानकारी नहीं चुराई, अपितु उन्होंने चीन सरकार के लिए उपयोग हो सकने वाली जानकारी भी चुराई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

PM मोदी और मैक्रों की Meeting ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब क्या करेगा आतंक का आका

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल

अगला लेख