Chandigarh : कोरोना के बढ़ते मामलों पर बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहना तो भरना होगा 500 रुपए का जुर्माना

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (20:20 IST)
चंडीगढ़। देश में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में पाबंदियों को फिर बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने बंद जगहों पर मास्क आवश्यक कर दिया है। 
 
चंडीगढ़ प्रशासन के आदेश के अनुसार पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, टैक्सी, सिनेमा हॉल, मॉल, दुकानों, शिक्षण संस्थाओं और सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के अलावा बंद कमरों या हॉल में होने वाले किसी भी तरह के समारोह में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। 
 
ऐसा न करने वालों को 500 रुपए का चालान भरना होगा। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट भेजा था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भेजे गए अलर्ट में कहा गया था कि पिछले कुछ दिनों में इन राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।
 
ऐसे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराना जरूरी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख