Hanuman Chalisa

राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 5 और लोगों की मौत, 123 नए मामले आए सामने

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (12:21 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से शुक्रवार को 5 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 18,785 हो गई जिनमें से 3,307 का इलाज चल रहा है।
ALSO READ: ICMR का दावा, 15 अगस्त तक मिल सकता है कोरोनावायरस का वैक्सीन
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर में 1, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 1 व सिरोही में 1 और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 37, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 15 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
ALSO READ: कोरोना को मात देने के लिए अमित शाह ने 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बनाई रणनीति
शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक सामने आए मामलों में सीकर में 23, जयपुर में 21, कोटा में 20, दौसा में 17, बीकानेर में 8, हनुमानगढ़ व राजसमंद में 6-6 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

अगला लेख