Hanuman Chalisa

इंटरव्‍यू में वुहान इंस्‍ट‍िट्यूट की न‍िदेशक का दावा वुहान से नहीं फैला वायरस!

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (13:22 IST)
पूरी दुन‍िया को संदेह है कि‍ चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई है। इसके बाद से ही वुहान में मौजूद वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट भी वि‍वाद में है।

लेक‍िन इसी बीच अब इंस्टिट्यूट ने दावा किया है कि उनके पास बैट से निकले कोरोना वायरस के तीन लाइव स्ट्रेन मौजूद थे, लेकिन इनमें से किसी का भी मौजूदा कोरोना संक्रमण से कोई संबंध नहीं है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से निकला था। इसके बाद यह इंसानों में फैला। लेकिन वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की निदेशक ने सरकारी टीवी सीजीटीएन पर इसे पूरी तरह से नकार दि‍या है। उन्‍होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भी पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है।

दरअसल एक इंटरव्‍यू में निदेशक वांग येनी ने यह बात कही है। 13 मई को यह इंटरव्‍यू किया गया था, जो शनिवार रात को प्रसारित किया गया। इसमें निदेशक वांग येनी कहती हैं कि सेंटर के पास चमगादड़ों से निकाले गए गए कोरोना वायरस के स्ट्रेन थे। उन्होंने कहा,

'हमारे पास जिंदा वायरस के तीन स्ट्रेन मौजूद हैं। लेकिन नोवेल कोरोना वायरस और उनमें समानता सिर्फ 79.8 फीसदी ही है

प्रोफेसर शी जेंग्ली के नेतृत्व में एक टीम 2004 से ही चमगादड़ से निकले कोरोना वायरस पर शोध कर रही है। वह सार्स के स्रोत को ढूंढ रही है। शी ने बताया,

'हमें पता है कि नोवेल कोरोना वायरस के जीनोम सार्स से सिर्फ करीब 80 फीसदी ही मैच करते हैं। यह एक बड़ा अंतर है। इसलिए प्रोफेसर शी के शोध में उन्होंने ऐसे वायरस पर ध्यान नहीं दिया जिनमे सार्स जैसी समानता कम है।'

इधर वांग ने कहा,
'दूसरों की तरह हमें भी वायरस की मौजूदगी के बारे में नहीं पता था। फिर ऐसे में वह कैसे लैब से लीक हो सकता है जब वह हमारे पास था ही नहीं

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन के वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट से फैले हैं। अमेरिका सहित कई देशों ने मांग की है कि इस बात की जांच की जाए कि कोरोना किस तरह से पूरी दुनिया में फैला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख