Hanuman Chalisa

चमगादड़ में मिला कोरोना जैसा खतरनाक वायरस, मानव जाति पर फिर मंडराया खतरा

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (23:11 IST)
वॉशिंगटन। रूस में चमगादड़ों में मिला एस-सीओवी-2 जैसा नया वायरस मनुष्यों को संक्रमित करने में सक्षम है और कोविड-19 के खिलाफ दिए जा रहे टीकों का उस पर कोई असर नहीं होता। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। कोई भी वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने और उन्हें संक्रमित करने के लिए स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल करता है।
 
वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) में अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने पाया कि चमगादड़ में पाए गए वायरस खोस्टा-2 में स्पाइक प्रोटीन मिले हैं, जो मानव कोशिकाओं को संक्रमित कर सकते हैं और सार्स-सीओवी-2 का टीका लगवा चुके लोगों से ब्लड सीरम लेने की पद्धति और एंटीबॉडी थैरेपी दोनों के लिहाज से ही प्रतिरोधी हैं।
 
कोई भी वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने और उन्हें संक्रमित करने के लिए स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल करता है। खोस्टा-2 और सार्स-सीओवी-2 दोनों कोरोनावायरस की एक ही उपश्रेणी सर्बेकोवायरस में आते हैं।
 
अध्ययन के लेखक माइकल लेतको ने कहा कि हमारा अनुसंधान यह भी दर्शाता है कि एशिया के बाहर वन्यजीवों में मिलने वाले सर्बेकोवायरस भी वैश्विक स्वास्थ्य और सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के लिए खतरा पैदा करने वाले हैं। पश्चिम रूस जैसे स्थानों पर भी ऐसी स्थिति देखी गई है, जहां खोस्ता-2 पाया गया है।
 
'पीएलओएस पैथजन' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन सार्स-सीओवी-2 के केवल ज्ञात स्वरूपों के बजाय सामान्य तौर पर सर्बेकोवायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने वाले वैश्विक टीके विकसित करने की जरूरत को भी रेखांकित करते हैं। लेतको ने कहा कि इस समय कुछ समूह ऐसा टीका विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो न केवल एस-2 के नए स्वरूप के खिलाफ संरक्षण प्रदान करे बल्कि हमें सामान्य रूप से सर्बेकोवायरस के खिलाफ वास्तव में सुरक्षा दे।
 
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे अनेक मौजूदा टीके उन विशिष्ट वायरसों के लिहाज से बनाए गए हैं जिन्हें हम जानते हैं कि वे मानव कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं या जिनसे हमारे संक्रमित होने का सबसे अधिक जोखिम है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

7-14 मार्च 2026 : इजराइल का लेबनान पर हमला

मिडिल ईस्ट की आग में क्या पाकिस्तान भी झोंकेगा अपनी सेना? इशाक डार की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें

नए नियम में MP के 4 शहरों में बाहर हो जाएंगे सैकड़ों अस्‍पताल, कहां इलाज कराएंगे आयुष्‍मान योजना के लाखों मरीज?

Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं बारिश, कहीं तूफान, कई राज्‍यों में अलर्ट

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2-3 हफ्तों में ईरान से सेना वापसी, इजराइल ने कुद्स कमांडर को मार गिराया

अगला लेख