Hanuman Chalisa

DCGI ने दी ‘स्पूतनिक वी’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी, 6 माह में 10 करोड़ वैक्सीन का आयात

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (08:55 IST)
नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कुछ शर्तों के साथ रूसी कोविड-19 टीके ‘स्पूतनिक वी’ को सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी और देश में तीसरे टीके की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

भारत के औषधि महानियंत्रक की इस मंजूरी से पूर्व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सोमवार को ही कुछ नियामकीय शर्तों के साथ ‘स्पूतनिक वी’ के सीमित आपात इस्तेमाल की सिफारिश की थी।

डीसीजीआई ने भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के ‘कोविशील्ड’ टीके को पहले ही आपात इस्तेमाल की मंजूरी जनवरी में दे दी थी।

सूत्रों ने बताया कि स्पूतनिक वी टीके की करीब 10 करोड़ खुराक अगले 6-7 महीने में आयात किए जाने की संभावना है।

इससे पहले रूस ने सोमवार को उम्मीद जताई थी कि उसके कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

रूसी राजदूत निकोलय कुदाशेव ने ट्वीट किया था, ‘हमने इस रिपोर्ट को देखा है कि विशेषज्ञों की समिति ने भारत में स्पूतनिक वी के इस्तेमाल की सिफारिश की है।‘

उन्होंने कहा, ‘यह कदम निश्चित ही कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत सरकार के प्रयासों में योगदान देगा। हमें उम्मीद है कि डीसीजीआई से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।‘

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

अगला लेख