इंदौर में Corona Virus से मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (13:04 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में तीन और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से दम तोड़ने वालों की तादाद बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। जिले में इस महामारी से मरने वालों की दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बनी हुई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 3 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 42 से 47 साल के बीच थी।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 890 से बढ़कर 897 पर पहुंच गई है। इनमें से 71 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
 
आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर सोमवार सुबह तक की स्थिति में 5.8 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी से मरने वालों की दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बनी हुई है।
 
इंदौर में कोरोना वायरस के पहले मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब की इस परियोजना में भारतीय निवेशकों ने दिखाई गहरी रुचि

वैष्णो देवी मंदिर के पास शराब और मांसाहार पर प्रतिबंध 2 महीने के लिए बढ़ा

केजरीवाल की हार के बाद अन्ना हजारे पर क्यों बरसे संजय राउत?

तेजस्वी यादव ने बताया, बिहार पर क्या होगा दिल्ली चुनाव का असर?

दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल, पहली कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला

अगला लेख