Hanuman Chalisa

दिल्ली में कोरोना के 3390 नए मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (01:06 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 3,390 मामले फिर सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 2.80 लाख के करीब पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,79,715 हो गई। इस दौरान 3,965 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,47,446 लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 41 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,361 हो गई है। 
 
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 59,807 लोगों जांच की गई और इसमें पॉजिटिव दर 5.67 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 30,79,965 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,62,103 है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 9.08 प्रतिशत पाई जा रही है।
 
राहत की बात यह है कि राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 616 और घटकर 26,908 रह गई, जो मंगलवार को 27,524 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 15,657 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है।  संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के प्रयास में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज 65 और बढ़कर 2570 हो गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

अगला लेख