Hanuman Chalisa

दिल्ली में कोरोना के 4483 नए मामले, 28 संक्रमितों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (20:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 4483 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 28 मरीजों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर 7.41 प्रतिशत रही। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,23,815 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 25,797 हो गई। इसके अनुसार, एक दिन पहले 60,532 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 4044 नए मामले आए थे और 25 लोगों की मृत्यु हुई थी, वहीं संक्रमण दर 8.60 प्रतिशत थी। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4291 मामले आए थे और 34 मरीजों की संक्रमण से जान गई थी तथा संक्रमण दर 9.56 प्रतिशत थी।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 7498 नए मामले आए थे और 29 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 10.59 प्रतिशत थी। दिल्ली में 13 जनवरी को कोविड-19 के सबसे अधिक 28,867 नए मामले आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी को संक्रमण दर सबसे अधिक 30.6 प्रतिशत रही, जो महामारी की मौजूदा लहर के दौरान सबसे अधिक है। दैनिक मामलों के 10 हजार के आंकड़े के घटने में महज 10 दिन का समय लगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

अगला लेख