Hanuman Chalisa

Delhi Corona Update: दिल्ली-NCR में Corona ने फिर दी दस्तक, कोविड पॉजिटिविटी रेट 2.7% पहुंचा

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (22:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देश की राजधानी में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत रही। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एनसीआर के कई स्कूल बंद हो गए हैं। यहां ऑनलाइन क्लासें चलती रहेंगी। 
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर एक सप्ताह में 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को चिकित्सकों ने कहा कि था कि दैनिक संक्रमण दर कम है, लिहाजा 'घबराने वाली स्थिति नहीं' है। हालांकि उन्होंने ऐहतियात न बरतने को लेकर आगाह किया था।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए, जो सोमवार को आए 137 मामलों की तुलना में कहीं अधिक हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया था। सोमवार को संक्रमण की दर 2.70 प्रतिशत रही थी, जो दो महीने में सबसे अधिक थी। उससे पहले पांच फरवरी को संक्रमण दर 2.87 प्रतिशत रही थी।
 
बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 18,66,380 हो गई है। मृतकों की संख्या 26,158 है। दिल्ली में पिछले दिन 12,022 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख