Hanuman Chalisa

देवेन्द्र फडणवीस का CM उद्धव ठाकरे पर आरोप, राज्य में हुई मौतें दबा रही है सरकार

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (22:45 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के कारण हुई कम से कम 950 मौतों की जानकारी नहीं दी है जो आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। यह बात भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कही। उनका आरोप है कि राज्य सरकार मौतों को दबा रही है।
 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा, ‘कोविड-19 के कारण (मुंबई में) हुई करीब 950 मौतों की सूचना नहीं है। यह काफी गंभीर मामला है, साथ ही खतरनाक भी।’
 
राज्य सरकार के मुताबिक, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में 14 जून तक मरने वालों की संख्या 2182 है। फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में हुई 950 मौतों में से 500 के बारे में मृत्यु समीक्षा समिति को भी जानकारी नहीं दी गई।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाए, ‘मृत्यु समीक्षा समिति ने 451 मौतों को गैर कोविड मौत बताया। बहरहाल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के मुताबिक ये सभी मौत कोविड-19 के कारण हुईं।’ उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि किसके दबाव में समिति ने मौतों को गैर कोविड-19 मौत बताया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद् (बीएमसी) ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया है और कुछ मौतों को कोविड-19 के कारण नहीं बताया गया। 
 
आईसीएमआर के स्पष्ट दिशानिर्देश के बावजूद मृत्यु समीक्षा समिति ने उन मौतों को गैर कोविड-19 मौत क्यों बताया?’’उन्होंने कहा कि समिति की कार्रवाई न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक प्रकृति की है।
 
उन्होंने कहा, ‘एक और घटना है जिसमें मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 500 मौतों की जानकारी मृत्यु समीक्षा समिति को नहीं भेजी गई। मैं जानना चाहता हूं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है।’ उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख