Hanuman Chalisa

डॉक्टरों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (08:44 IST)
नई दिल्ली। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों के चिकित्सकों के एक संघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के डॉक्टरों को पिछले 3 महीने की तनख्वाह नहीं मिली है।
ALSO READ: EXCLUSIVE : कोरोना के खौफ में जी रहे पाकिस्तान के शख्स की मदद में आगे आया हिंदुस्तान का ये डॉक्टर
अधिकारियों ने बताया कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पिछले सप्ताह ई-मेल से यह पत्र भेजा। यह एसोसिएशन तब बनी था, जब निगम 3 हिस्सों में नहीं बंटा था। एसोसिएशन ने कहा कि ये डॉक्टर कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत ही तनावपूर्ण दशा में काम कर रहे हैं।
 
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरआर गौतम ने कहा कि हमें पिछे 3 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है और डॉक्टर के तौर पर हम मरीजों की सेवा करने का अपना कर्तव्य जानते हैं। हम ज्यादा कुछ नहीं, बल्कि बस अपना वेतन मांग रहे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख