khatu shyam baba

डोनाल्ड ट्रंप बोले, Corona का संक्रमण रोकने की हमारी रणनीति कर रही है काम

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की मौत के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे संकेत हैं कि महामारी को रोकने के लिए अपनाई गई आक्रामक रणनीति काम कर रही है और नए मामलों की संख्या में स्थिरता आ रही है।
ALSO READ: दवा निर्यात के भारत के फैसले से खुश हुए ट्रंप, कहा- हम इसे याद रखेंगे
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस पर अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संख्या बदल रही है और बहुत तेजी से बदल रही है और जल्द ही हम इस संकट से निकल जाएंगे। हम शीर्ष पर होंगे और हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसको लेकर मेरा यह विश्वास बिलकुल दृढ़ है।
 
ट्रंप ने कहा कि इस गंभीर महामारी से जीवन की भयानक क्षति से हम बहुत दु:खी हैं, हम इसके संकेत देख रहे हैं कि वायरस की रफ्तार को धीमा करने की हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है। नए मामलों की संख्या स्थिर हो रही है। कई स्थानों पर आवश्यक बेड की संख्या की जानकारी ली है। मैंने आज सुबह न्यूयॉर्क की जानकारी ली, लुइसियाना की जानकारी ली। आप देखते ही हैं कि क्या चल रहा है।
ALSO READ: Covid 19 : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब
ट्रंप ने कहा कि आगे कुछ भयानक दिन आने वाले हैं, लेकिन उसके बाद जल्द ही अच्छे दिन आएंगे। यह बहुत डरावना है लेकिन हम इस दौर से निकल जाएंगे। अगर किसी ने इस दौरान अपने किसी प्रियजन को खोया होगा तो वे इस दौर को कभी नहीं भूल पाएंगे।
 
बुधवार तक अमेरिका में 4.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 14,760 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केवल 1 ही दिन में 1,900 से अधिक मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क में संक्रमण के लगभग 1.5 लाख मामले हैं और 6,200 से अधिक मौतें हुई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी के जापान दौरे पर टोक्यो में उमड़ा अपनापन, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

मोदी के इजराइल दौरे से पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी से भिड़े गौरव भाटिया, बताया 'महिला गजनी'

CM योगी ने टोक्यो में उद्यमियों को दिया UP में निवेश का न्योता, बोले- नई ऊंचाई पर पहुंचेगा भारत-जापान औद्योगिक सहयोग

CM योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट के साथ की अहम बैठक, UP में निवेश की संभावनाओं पर हुई गंभीर चर्चा

अगला लेख