Hanuman Chalisa

Corona को लेकर टीके व दवा के विकास पर काम कर रहा है DRDO

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (01:50 IST)
नोएडा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी को लेकर टीके और दवा के विकास पर काम कर रहा है तथा इसके साथ ही संगठन सैनेटाइजर, विशेष मास्क और सुरक्षात्मक उपकरण बनाने के काम में भी लगा है।
 
डीआरडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ अब तक सैनेटाइजर की पांच लाख बोतलें तैयार और वितरित कर चुका है तथा हर रोज लगभग 30 हजार मास्क बना रहा है और यह क्षमता जल्द ही 60 हजार तक पहुंच जाएगी।

डीआरडीओ रासायनिक, जैविक, विकिरण और परमाणु संबंधित गतिविधियों को लेकर सुरक्षात्मक उपकरण बनाने के साथ ही एन-99 मास्क भी बना रहा है तथा यह सॉफ्टवेयर पर भी काम कर रहा है, जिनमें से एक पृथक-वास में रह रहे लोगों पर नजर रखेगा।

उन्होंने गुरुवार को यहां एक निजी विश्वविद्यालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए डीआरडीओ द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न पहलों और गतिविधियों की जनकारी दी। रेड्डी रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव भी हैं।

उन्होंने कहा, उपचार संबंधी दवा के विकास के लिए अनेक प्रयत्न किए जा रहे हैं। पूरा देश योगदान दे रहा है और डीआरडीओ संबंधित उद्देश्य के लिए शुरुआती दिन से ही काम में लगा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम

साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: योगी सरकार लाएगी पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था

अगला लेख