Hanuman Chalisa

Covid 19: कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए यूरोप ने उठाए कड़े कदम

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (09:34 IST)
ब्रुसेल्स। कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए यूरोप ने कड़े कदम उठाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रति 1,00,000 लोगों में सबसे कम संक्रमण दर वाले चेक गणराज्य ने 3 सप्ताह के आंशिक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है जिसके तहत स्कूलों, रेस्तरां, बार और क्लबों को बंद करने की घोषणा की गई है और शराब की सार्वजनिक खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ALSO READ: बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र सरकार को मिली 12.50 लाख खराब कोरोना जांच किट
नीदरलैंड्स में भी आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है और सार्वजनिक इनडोर स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है, वहीं फ्रांस में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अगले सप्ताह तक गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) के 90 प्रतिशत बेड कोविड मरीजों से भरे जा सकते हैं।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को अन्य तरह के कोरोना प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते हैं। इससे पूर्व जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वे 'यूरोप की स्थिति' पर नजर बनाई हुई हैं और मेरे हिसाब से स्थिति काफी गंभीर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख