गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, कोरोना अस्पताल में आग, 5 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (07:24 IST)
राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक कोविड फैसेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। हादसे में 28 अन्य घायल भी हुए हैं।
 
राजकोट के उदय शिवानंद अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित 33 मरीज भर्ती थे। आग अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी। यहां 7 मरीज भर्ती थे।

आग लगने की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताबड़तोड़ अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि मावडी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार देर रात करीब एक बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि हम आग लगने की जानकारी मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और 30 मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
 
गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अगस्त में ही छोटा उदयपुर के बोदेली शहर में 2 मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई थी। हालांकि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख