Hanuman Chalisa

यूपी के गोण्डा में मिला पहला कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में स्वास्थ्य की टीम ने कोरोना संक्रमित मरीज को सीएचसी में भर्ती किया है साथ ही संबंधित गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर जांच कर रही है और मरीज के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज गोण्डा जिले के कौड़िया का रहने वाला है।
 
कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि दिल्ली से गत 15 अप्रैल को लौटकर आए एक पचीस वर्षीय युवक के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा गया था। जांचोंपरान्त युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।
 
उन्होने बताया कि पीड़ित युवक को उपचार के लिए पंडरी कृपाल प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में स्थापित लेवल वन हॉस्पिटल में रखा गया है।इसके अलावा मरीज के गांव को सील किया जा रहा है।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि मरीज व घर वालों के संपर्क में आने वालों की जानकारी कर प्रकाश में आने वाले लोगों को क्वारनटीन किया जा रहा है।फिलहाल जिले में पहला कोरोना मरीज मिलने के पश्चात लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालने करने की अपील की जा रही है l

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख