Hanuman Chalisa

गुजरात के उपमुख्यमंत्री बोले, कोरोना से डरकर लोग घरों के भीतर रहने का जोखिम नहीं उठा सकते

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (08:16 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने लॉकडाउन के अगले चरण में और अधिक ढील देने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि आर्थिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं और लोग अब महामारी से डरकर घरों में बैठे रहने का जोखिम नहीं उठा सकते।
ALSO READ: गुजरात सरकार ने शुरू की 2 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख रुपए ऋण की योजना
पटेल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार और अधिक ढील देने के पक्ष में है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित लोग अपने काम-धंधे शुरू कर सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम लोगों को उनके कामकाज से दूर रखेंगे तो यह उनके और उनके परिवार के लिए नुकसानदेह साबित होगा। अगर यही हाल रहा तो इससे राज्य की आर्थिक हालत भी बिगड़ जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं और पहले भी कुछ छूट दे चुकी है। लॉकडाउन का मौजूदा चरण 17 मई को खत्म हो जाएगा और केंद्र सरकार के मुताबिक इसका अगला चरण नए रूप में सामने आएगा।
 
पटेल ने संकेत दिए कि राज्य की भाजपा सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी रखते हुए लॉकडाउन में और अधिक ढील देने पर विचार कर रही है। गुजरात में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 9,600 मामले सामने आ चुके हैं।
 
पटेल ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं। लोग अब कोरोना वायरस से डरकर से घर पर बैठने का जोखिम नहीं उठा सकते। हमारी सरकार की भी यही सोच है। यह लोगों को उनकी आजीविका कमाने में मदद करने का समय है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान: यह नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने

झारखंड को मिलेगी बिजली की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन करेंगे 3 नए ग्रिड सबस्टेशनों का उद्घाटन

अगला लेख