Hanuman Chalisa

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की चेतावनी, सावधानी से मनाएं त्योहार

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (14:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कहा कि केरल में ओणम के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण राज्य में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े और अन्य राज्यों को इससे सबक लेकर आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

डॉ. हर्षवर्धन ने आज संडे संवाद में बताया कि 30 जनवरी से 3 मई के बीच केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण के मात्र 499 मामले रिपोर्ट हुए थे और संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हुई थी। उस वक्त संक्रमण के अधिकतर मामले कासरगोड और कन्नूर जिले के थे। इसके बाद पर्यटन तथा व्यापार के कारण राज्य में और राज्य के बाहर लोगों की आवाजाही बढ़ने से कोरोना संक्रमण के मामले अन्य जिलों में भी बढ़ने लगे।

उन्होंने कहा कि ओणम त्योहार के कारण अगस्त और सितंबर में केरल में कोरोना संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़े। ओणम त्योहार 22 अगस्त से 2 सिंतबर तक रहा और इस दौरान पूरे राज्य में लोग जगह-जगह बड़ी संख्या में जमा हुए और उन्होंने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का समुचित रूप से पालन नहीं किया।

केरल में सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण के करीब 2,000 नए मामलों की पुष्टि हर दिन हो रही थी लेकिन बाद में यहां हर दिन 7,000 से 8,000 नए मामले प्रतिदिन सामने आने लगे।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआत में केरल ने कोरोना संक्रमण पर अच्छी तरह काबू पाया लेकिन बाद में लापरवाही के कारण केरल में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े और मामला गंभीर हो गया। इससे अन्य राज्यों को सीख लेनी चाहिए कि किस तरह ओणम के दौरान लापरवाही करने से वहां संक्रमण के मामले बढ़े।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्यों को आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करना चाहिए। त्योहारों के दौरान लापरवाही बरतने से पूरे देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इस पूरे साल यानी आगामी तीन माह के दौरान अधिक सर्तकता बरतने की जरूरत है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख