Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में 67 लाख के करीब पहुंचे Corona मामले, संक्रमितों की संख्‍या में आई कमी

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (00:58 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार देर रात 67 लाख के करीब पहुंच गया, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, जो 9.20 लाख पर हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 52,827 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 66,75,007 हो गई है। इस दौरान 774 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,03,489 हो गई।

राहत की बात यह है कि देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 66,542 और लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 56,49,995 हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने और स्वस्थ मरीजों में तुलनात्मक वृद्धि के कारण सक्रिय मामले घटकर 9,20,589 रह गए। महाराष्ट्र 2,52,277 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,15,477 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 84,876 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,53,653 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,004 और घटकर 2,52,277 रह गई।
इस दौरान 12,982 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,62,585 हो गई है तथा 263 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,347 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.97 फीसदी पहुंच गई है, मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

तुम हमें खून दो, हम तुम्‍हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्‍वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्‍तदान करो और कतार से बचो

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार

'जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलाते थे, वही आज अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं', CM योगी का बड़ा हमला

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश

अगला लेख