Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले हुए 75 लाख के पार, सक्रिय मामलों में आई कमी

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (21:06 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 75.50 लाख हो गया है वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले घटकर 7.72 लाख पर आ गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 55,722 नए मामले सामने आए और यह संख्या 75,50,273 हो गई। इसी अवधि में 66,399 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 66.63 लाख मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 11,256 घटकर 7,72,055 हो गए हैं। मृतकों की संख्या एक दिन बढ़ने के बाद इसमें फिर कमी आई और रविवार को 1033 की तुलना में यह 454 कम होकर 579 रही जिसे मिलाकर अब तक 1,14,610 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 88 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 10.23 प्रतिशत पर आ गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.52 फीसदी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2294 कम होकर 1.83 लाख रह गए हैं जबकि 150 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,115 हो गई है। इस दौरान 11,204 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.69 लाख हो गई।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1383 की कमी से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.09 लाख हो गई हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,478 पर पहुंच गया है तथा अब तक 6.45 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 628 कम होने से सक्रिय मामले 36,474 रह गए। राज्य में अब तक 6429 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 7.44 लाख लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1524 मरीज कम हुए हैं, जिससे सक्रिय मामले 34,866 हो गए हैं तथा इस महामारी से 6658 लोगों की मौत हुई है जबकि 4.15 लाख मरीज ठीक हुए हैं।तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 39,121 गई है तथा 10,642 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 6.37 लाख संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में सक्रिय मामले 95,299 हो गए तथा 1161 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2.45 लाख गई है। ओडिशा में सक्रिय मामले 20,392 गए हैं और 1135 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2.46 लाख हो गई है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले में 408 की बढ़ोतरी हुई है जिससे यह संख्या 23,292 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 6009 हो गई है तथा अब तक करीब तीन लाख से अधिक मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 21,098 सक्रिय मामले हैं और 1275 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के 33,927 सक्रिय मामले हैं तथा 6056 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2.81 लाख स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 5735 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1.17 लाख रह गई है जबकि अब तक 4012 की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,281 है तथा 1.44 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2773 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,414 हैं तथा 3635 लोगों की मौत हुई है और 1.41 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 10,584 हो गए हैं। राज्य में 996 लोगों की मौत हुई है जबकि 1.92 लाख लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1748, हरियाणा में 1640, छत्तीसगढ़ में 1478, जम्मू-कश्मीर में 1379, उत्तराखंड में 927, असम में 868, झारखंड में 839, पुड्डुचेरी में 574, गोवा में 544, त्रिपुरा में 331, हिमाचल प्रदेश में 268, चंडीगढ़ में 208, मणिपुर में 116, मेघालय में 75, लद्दाख में 66, सिक्किम में 60, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 56, अरुणाचल प्रदेश में 30, नागालैंड में 27 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

अगला लेख