Hanuman Chalisa

वाह रे अस्पताल! पहले चेस्ट का एक्सरे कराएं, फिर आपका कान देखेंगे...

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (20:31 IST)
-वेबदुनिया न्यूज
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे वह अस्पताल में लाश को कुतरने की बात हो या फिर मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं करने की बात। ताजा मामला इंदौर के CHL अस्पताल से जुड़ा मामला है। 
 
दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक महिला की CHL के अस्पताल स्टाफ के साथ कहा-सुनी हो रही है। जब वेबदुनिया ने इस महिला से फोन पर बात की तो निकिता नामक इस महिला ने बताया कि वे कान के दर्द के चलते अस्पताल में इलाज के लिए गई थीं।
 
उन्होंने बताया कि जब वे ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने के मकसद से काउंटर पर गईं तो उन्हें बताया गया कि पहले कोरोना टेस्ट के लिए चेस्ट का एक्सरे कराइए उसके बाद ही आपकी डॉक्टर से मुलाकात संभव हो पाएगी। 
 
महिला के मुताबिक जब उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं हैं और मुझे तो सिर्फ कान का इलाज का करवाना है। ऐसे में मैं 400-500 रुपए खर्च कर अलग से एक्सरे क्यों कराऊं। उन्हें बताया गया कि यह अस्पताल की गाइड लाइन है। 
महिला का आरोप है कि जब अस्पताल के काउंटर पर बैठे स्टाफ से उनके पति ने बात की तो उनके साथ बदतमीजी भी की गई। इतना ही नहीं कोरोना टेस्ट की बात कहने वाले अस्पताल स्टाफ के लोग स्वयं बिना मास्क के बैठे हुए थे। अर्थात वे स्वयं ही सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे थे। 
 
निकिता ने बताया कि जब हमने इस सिलसिले में अस्पताल के चेयरमेन राजेश भार्गव से बात की तो मास्क नहीं लगाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात तो की, लेकिन एक्सरे को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब वेबदुनिया ने राजेश भार्गव से बात करनी चाही तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। 
   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 49.6 डिग्री के साथ कोविलंगुलम सबसे गर्म, IMD ने जारी किया भीषण लू का रेड अलर्ट

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

अगला लेख