Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona मृत्यु दर में लगातार गिरावट जारी

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (20:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने आज कहा कि देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) मृत्यु दर में लगातार गिरावट जारी है, जो एक अच्छा संकेत है। एक सितंबर को देश में कोरोना मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत थी जो सितंबर के मध्य में घटकर 1.64 प्रतिशत और माह के अंत में यह घटकर 1.56 प्रतिशत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की मंगलवार को हुई नियमित प्रेस ब्रीफिंग में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि एक सितंबर को देश में कोरोना मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत थी जो सितंबर के मध्य में घटकर 1.64 प्रतिशत और माह के अंत में यह घटकर 1.56 प्रतिशत हो गई। अक्टूबर के मध्य में यह और गिरावट के साथ 1.52 प्रतिशत पर और 27 अक्टूबर को 1.50 प्रतिशत पर आ गई।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्युदर राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्युदर से भी कम है। गौरतलब है कि 12 मार्च को देश में कोरोना मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत थी जो 25 मार्च तक बढ़कर 2.31 प्रतिशत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सप्ताहों में औसतन प्रतिदिन होने वाली मृत्यु की संख्या भी लगातार घट रही है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच देशभर में औसतन प्रतिदिन 1,054 कोरोना मरीजों की मौत के मामले दर्ज किए जा रहे थे।

इसके बाद 30 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच प्रतिदिन औसतन 1,035, सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच 898, 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच 763 कोरोना मरीजों की मौत के मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच यह आंकड़ा घटकर 615 हो गया है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख