Hanuman Chalisa

टीकाकरण के तीसरे दिन 148266 लोगों को लगी Vaccine, 580 में दिखा प्रतिकूल प्रभाव, 7 अस्पताल में भर्ती

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (22:24 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए। उन्होंने कहा, अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक (सोमवार शाम पांच बजे तक) 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं।

सोमवार को 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से बिहार में 8,656, असम में 1822, कर्नाटक में 36,888, केरल में 7070, मध्यप्रदेश में 6,665, तमिलनाडु में 7,628, तेलंगाना में 10,352, पश्चिम बंगाल में 11,588 और दिल्ली में 3111 लोगों का टीकाकरण हुआ।

अगनानी ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद प्रतिकूल असर के अब तक 580 मामले आए हैं। दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है, जबकि कर्नाटक में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त सचिव ने बताया, टीके के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले अब तक नहीं आए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख