Hanuman Chalisa

COVID-19 : देशभर में अब तक Corona Vaccine की 25 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (23:40 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 25 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। इनमें से 31 लाख से ज्यादा खुराकें शनिवार को दी गईं। शाम सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25,28,78,702 खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत पहली खुराक देने के मामले में 20 करोड़ का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर गया है। देश में 20,46,01,176 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। बयान में कहा गया कि शनिवार को 18-44 उम्र समूह में 18,45,201 लोगों को पहली खुराक और 1,12,633 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कुल 4,00,31,646 लोगों को पहली खुराक और 6,74,499 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 उम्र समूह के 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराकें दी गई हैं।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, Coronavirus का डेल्टा वेरिएंट अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक
शाम सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25,28,78,702 खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में 1,00,47,057 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 69,62,262 को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में 1,67,20,729 को पहली खुराक और 88,37,805 को दूसरी खुराक लग चुकी है।
ALSO READ: नाखून कुछ बदले-बदले से लगें तो सावधान हो जाइए, कहीं Coronavirus की चपेट में तो नहीं
शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को कुल 31,67,961 खुराकें दी गईं। इनमें से 28,11,307 को पहली खुराक और 3,56,654 को दूसरी खुराक दी गईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख