Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में कोरोना के 16167 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 135510

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 16167 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,61,899 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,34,933 से बढ़कर 1,35,510 पर पहुंच गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वालों की दर 98.50 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,26,730 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 577 की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख