Hanuman Chalisa

स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान, भारतीय नागरिक सिंगापुर हवाई अड्डे पर Covid 19 से संक्रमित नहीं हुईं

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (11:26 IST)
सिंगापुर। नेपाल से 25 अप्रैल को सिंगापुर आई 32 वर्षीय भारतीय नागरिक के चांगी हवाई अड्डे पर कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका नहीं है, क्योंकि उनके मामले का और हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 में संक्रमित पाए गए यात्रियों के बीच कोई फाइलोजेनेटिक (वंशावली) संबंध नहीं है।  फाइलोजेनेटिक जांच से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि क्या संक्रमण के मामलों का आपसी संबंध है।

ALSO READ: कोरोना वायरस: वुहान की 'लैब-लीक थ्योरी' पर इतनी चर्चा क्यों?
 
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी जांच में यह पुष्टि हुई है कि सोनल वड्डे के मामले और चांगी हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर संक्रमित पाए लोगों के बीच कोई फाइलोजेनेटिक संबंध नहीं है।  'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की एक खबर के अनुसार वड्डे ने कहा था कि वह भारत में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थीं। 
 
इस मामले ने फेसबुक पर एक सवाल पर उनके जवाब का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद तूल पकड़ा। उन्होंने कहा था कि इसकी अधिक संभावना है कि वह चांगी हवाई अड्डे पर संक्रमित हुईं। अंग्रेजी के दैनिक अखबार ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि रवाना होने से पहले की जांच या गंतव्य पर पहुंचने की जांच में संक्रमित न पाए जाने का यह मतलब नहीं होता कि कोई व्यक्ति कोविड-19 से मुक्त है, क्योंकि हो सकता है कि ए जांच करवाने से पहले ही वह संक्रमण की चपेट में आ चुका हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख