Hanuman Chalisa

सांसों को सहारा, भारतीय नौसेना ने शुरू किया ऑपरेशन समुद्र सेतु 2, बहरीन से लेकर आई लिक्विड ऑक्सीजन

रूना आशीष
बुधवार, 5 मई 2021 (15:48 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संकट की घड़ी में भारतीय वायुसेना ने सांसों के संकट से जूझ रहे कोरोना मरीजों की मदद के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु 2 शुरू किया है। इस ऑपेरशन के तहत आईएनएस तलवार से ऑक्सीजन का पहला कंसाइनमेंट बहरीन से मेंगलुरु लाया गया।

नेवल स्टाफ के डिप्टी चीफ वाइस एडमिरल एमएस पंवार ने कहा कि ऑपरेशन समुद्र सेतु 2 के माध्यम से विदेशी मित्रों द्वारा भेजी गई ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल सहायता सामग्री को भारत लाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पश्चिम में कुवैत से लेकर पूर्व में सिंगापुर तक फैले इस क्षेत्र में नौ युद्धपोतों को विभिन्न बंदरगाहों पर भेज दिया गया है।

आईएनएस तलवार बहरीन से 50 टन ऑक्सीजन लाया है। इसके अलावा सिंगापुर से आईएनएस ऐरावत और कुवैत से आईएनएस कोलकाता तरल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन से भरे सिलेंडर, क्रायोजेनिक टैंक और अन्य चिकित्सा उपकरणों के साथ स्वदेश आ रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कुवैत और दोहा से तीन और युद्धपोत सप्लाय लेकर आएंगे। एलपीडी आईएनएस जलश्वा, दक्षिण पूर्व एशिया में तैनात मिशन को स्थिति की मांग के अनुसार क्षेत्र में बंदरगाहों पर ले जाने के लिए तैयार है।

पंवार ने कहा कि जिस तरह पिछले साल भारतीय नौसेना ने OIR देशों से हमारे संकटग्रस्त नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुंद्र सेतु शुरू किया था, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि नौसेना राहत पहुंचाने के अपने प्रयासों के साथ जारी रहेगी और हम इस चुनौती से पार पा लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

अगला लेख