Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग, रेलवे ने तैयार की ऑटोमैटिक सैनिटाइज मशीन

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (19:06 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए रेलवे कई तरह के इंतजाम कर रहा है। इनमें अत्याधुनिक मशीनें भी शामिल हैं। पश्चिम रेलवे के इंदौर स्टेशन पर पहली बार  अतिआधुनिक अल्ट्रा मॉडर्न सेल्फ चेक प्लस व सैनिटाइजर कियोस्क लगाया जा रहा है। यह  मशीन मानवरहित होगी। इसे इंदौर स्टेशन पर लगा दिया गया है और जल्दी ही शुरू किया जाएगा।

इसकी खूबी यह है कि इस मशीन के सामने जब कोई भी व्यक्ति खड़ा होगा तब मशीन में से एक अल्ट्रा किरण निकलेगी जो व्यक्ति के दिमाग को छूते ही व्यक्ति से बातचीत शुरू कर देगी। ऑटोमैटिक मशीन व्यक्ति को दिशा-निर्देशित करेगी।

अगर यात्री को बैग खाने के पदार्थ तथा मोबाइल को अल्ट्रा किरण से सैनिटाइजर करना है तो साइड में रखें बॉक्स को बिना हाथ लगाए सेंसर के माध्यम से खोलना और बंद करना होगा। उसके बाद यात्री को अपने ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए मशीन द्वारा बताएं स्थान पर उंगली को रखना है।

मशीन के मॉनिटर पर व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल डिस्प्ले होगा। सामान अल्ट्रा किरण से सैनेटाइज होने के बाद यात्री को मिलेगा। मशीन यात्री को निर्देशित करेगी कि सैनिटाइज करने के लिए वह अपने हाथ मशीन के अंदर बनाई चेंबर में ले जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख