Hanuman Chalisa

omicron : इंदौर में 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों को बुला रहे निजी स्कूलों को तत्काल सील करने के निर्देश

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (22:37 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन स्वरूप के इंदौर में मौजूद होने की आशंका जताते हुए प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने अपने मातहत अफसरों सोमवार को निर्देश दिए कि 50 फीसदी की तय सरकारी सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों को बुला रहे निजी स्कूलों को तत्काल सील कर दिया जाए।

ALSO READ: केजरीवाल ने किया दिल्लीवासियों को आश्वस्त, ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने आने वाले दिनों में महामारी की आशंकित लहर से निपटने की तैयारियों से जुड़ी बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के मामले मिल चुके हैं। मध्यप्रदेश के इन पड़ोसी सूबों से हर रोज हजारों लोग इंदौर आते हैं। ऐसे में इंदौर में भी कोरोनावायरस के इस नए स्वरूप की मौजूदगी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि शहर के कई निजी स्कूलों में 50 फीसदी की तय सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह सीमा बच्चों को महामारी से बचाने के लिए तय की है। सिंह ने बताया कि मैंने प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे निजी स्कूलों की आकस्मिक जांच करें और तय सीमा से ज्यादा विद्यार्थियों की उपस्थिति मिलने पर संबंधित विद्यालयों को तत्काल सील करते हुए बंद करा दिया जाए।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के लक्षण, साधारण सर्दी-जुकाम को न करें इग्नोर...
 
गौरतलब है कि इंदौर, कोविड-19 की पिछली 2 लहरों से मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि टीकाकरण का दायरा बढ़ने के बाद इन दिनों जिले में महामारी के नए मामले कम तादाद में सामने आ रहे हैं। लेकिन पड़ोसी सूबों में कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन स्वरूप की आमद ने स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख