Hanuman Chalisa

‘लॉकडाउन’ तोड़ा तो जयपुर पुल‍ि‍स कमरे में बंद कर सुनाएगी ‘मसककली’

नवीन रांगियाल
लॉकडाउन में पुल‍िस क्रेट‍िव हो गई है। कई शहरों से पुल‍िस की क्रि‍एट‍िव‍िटी की खबरें आ रही हैं। कुछ दि‍न पहले नागपुर पुल‍िस ने अपने अनोखे अंदाज में लोगों को घर में रहने की सलाह दी थी। कई शहरों में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को पुल‍िस गुलाब दे रही है तो कहीं हार पहना रही है।

अब राजस्‍थान की जयपुर पुल‍िस ने अपनी क्रि‍एट‍ि‍व‍िटी द‍िखाई है। ज‍िसके बारे में न्‍यूज चैनल और ट्व‍िटर पर खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, हाल ही में एआर रहमान का बनाया द‍िल्‍ली-6 के गाने का र‍ि‍म‍िक्‍स लॉन्‍च हुआ है। ज‍ि‍से जयपुर पुल‍िस लॉकडाउन में बाहर न‍िकलने वाले लोगों के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रही है।

जयपुर पुल‍िस ने अपने अधिकार‍िक ट्वि‍टर हैंडल से एक ट्वीट क‍िया है। उसमें उसने लॉकडाउन में बाहर न‍िकलने वालों को ह‍िदायत दी है। पुल‍िस ने ल‍िखा है, घर में रहि‍ए और लॉकडाउन का पालन कीजि‍ए। अगर लॉकडाउन तोड़ा तो मसककली गाने के नए र‍िमि‍क्‍स के साथ एक कमरे में बंद कर देंगे और बार-बार यह गाना प्‍ले करेंगे।पुल‍िस ने गाने के बोल को कुछ इस अंदाज में ट्वि‍टर पर ल‍िखा भी है।

‘मत उडियो, तू डरियो ना कर मनमानी, मनमानी घर में ही रहियो ना कर नादानी ऐ मसक्कली, मसक्कली’ 
जयपुर पुल‍िस के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और इसे री-ट्वीट भी कर रहे हैं। पुल‍िस का यह अनोखा अंदाज पूरे देश में पॉपुलर हो रहा है। कई मीडि‍या संस्‍थानों ने इसे खबर बनाया है।

दरअसल, मसककली अभि‍षेक बच्‍चन और सोनम कपूर की फ‍िल्‍म द‍िल्‍ली-6 का गाना है, एआर रहमान का बनाया यह गाना काफी लोकप्रि‍य है, लेक‍िन हाल ही में जो इसका र‍िम‍िक्‍स आया है, उसकी काफी आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है क‍ि इस र‍िम‍िक्‍स को एक बार भी सुनना सहन नहीं होता है, ऐसे में जयपुर पुल‍िस लोगों के ल‍िए एक सजा के तौर पर इस्‍तेमाल करने की धमकी दे रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख