पीएम मोदी के रास्ते पर राष्ट्रपति बाइडन, कोरोना वायरस की वजह से बेरोजगार हुई महिला से फोन पर की बात

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (09:48 IST)
विलमिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवा चुकी कैलिफोर्निया की एक महिला ने फोन पर बातचीत की। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आम अमेरिकियों से बाइडन का सीधा संवाद बढ़ाने का प्रयास है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी भी इसी तरह लोगों से संवाद करने के लिए जाने जाते हैं।  
 
व्हाइट हाउस ने शनिवार को ढाई मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें बाइडन मिशेल वोएलकेर्ट के साथ फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं।
 
मिशेल (47) परिधान बनाने वाली एक स्टार्टअप कंपनी में काम करती थीं, लेकिन जुलाई में उनकी नौकरी चली गई, जिसके बाद उन्होंने बाइडन को पत्र लिखा था। पत्र प्राप्त होने के बाद बाइडन ने उन्हें फोन किया। महिला ने बाइडन से कहा कि यह उसके लिए मुश्किल समय है और वह नौकरी ढूंढ रही हैं।
 
बाइडन ने कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि नौकरी केवल पैसे के लिए ही जरूरी नहीं है, यह गरिमा और सम्मान से भी जुड़ी होती है। उन्होंने 1,900 अरब डॉलर की अपनी कोरोना वायरस राहत योजना के बारे में बताया, जिसमें मिशेल जैसे लोगों को 1,400 डॉलर और अन्य आर्थिक सहायता दिए जाने की बात की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख