Hanuman Chalisa

केरल में Corona संक्रमण के 39955 नए मामले, 97 और रोगियों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 13 मई 2021 (20:11 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 39,955 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,20,834 हो गई जबकि 97 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 6,150 पर पहुंच गई है।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। लगभग 33,733 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,05,471 हो गई है। 4,38,913 लोग अब भी वायरस से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 22399 नए मामले, 89 लोगों की मौत : आंध्र प्रदेश में पहली बार कोरोनावायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख के पार चली गई। प्रदेश में गुरुवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 22,399 नए मरीज मिले हैं।

ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि इस अवधि में 18,638 मरीज कोविड-19 से उबरे हैं, जबकि 89 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोनावायरस के कुल मामले 13,66,785 हो गए हैं जबकि 11,56,666 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं वायरस के कारण 9,077 लोगों की जान जा चुकी है।

24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे ज्यादा 3372 नए मामले आए हैं,जबकि चित्तूर में 2646, गुंटूर में 2141, अनंतपुरम में 2080 और विशाखापत्तनम में 2064 नए मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में 1,39,656 नमूनों की जांच गई। वहीं संक्रमण की दर 28.61 है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

अगला लेख