Hanuman Chalisa

केरल में Corona के 22318 नए मामले, 194 और मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (00:50 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि शुक्रवार को संक्रमण के 22,318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 24,40,847 हो गई, जबकि 194 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 8,257 तक पहुंच गई है।

राज्य में 26,270 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 22,24,405 हो गई है। इसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन रोगियों की संख्या से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कुल 1,36,068 नमूनों की जांच की गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण दर 16.4 प्रतिशत है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,37,819 है।

आंध्र प्रदेश में Corona से 103 और मरीजों की मौत, 14429 नए मामले : आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 14,429 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,57,986 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 20,746 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 14,66,990 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों में संक्रमण से 103 मरीजों की मौत हुई। महामारी से प्रदेश में अब तक 10,634 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में राज्य में 1,80,362 मरीज उपचाराधीन हैं।

तेलंगाना में Corona के 3527 नए मामले, 19 मरीजों की मौत : तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,527 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5.71 लाख से ज्यादा हो गई, वहीं 19 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,226 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र से सबसे ज्यादा 519 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद नलगोंडा से 218 और खम्मम से 215 मामले सामने आए हैं। राज्य में कोविड-19 के 37,793 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 5,71,044 हो गई है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे के दौरान 3,982 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,025 हो गई। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.56 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 92.81 फीसदी है। इस बीच, राज्य सरकार ने शिकायतें मिलने के बाद 64 निजी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख