Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, 83 दिन बाद देश में कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 587 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (10:48 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के 46,790 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,97,063 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 83 दिन बाद 50,000 से भी कम मामले आए। 
 
देश में कोविड-19 से पीड़ित 7,48,538 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 67,33,328 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 88.63% मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। देश में अब मात्र 9.85% एक्टिव कोरोना मरीज हैं।
 
वहीं कोरोना संक्रमण से 587 लोगों की मौत होने पर मृतकों की संख्या बढ़कर 1,15,197 हुई। इस तरह देश में डेथरेट भी घटकर 1.52% रह गया है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 19 अक्टूबर तक 9,61,16,771 नमूनों की जांच हुई जिनमें से शुक्रवार को 10,32,795 नमूनों की जांच की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख