दिल्ली : लॉकडाउन में किराया मांगने पर मकान मालिकों पर दर्ज हुई FIR

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (18:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान छात्रों पर किराए के लिए दबाव बनाने के आरोप में मकान मालिकों के खिलाफ 9 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी 9 मामले उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में दर्ज किए गए हैं। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने शिकायत की थी कि उनके पास पैसे नहीं है और मकान मालिक किराए के लिए दबाव बना रहे हैं जिसके बाद मकान मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवेहलना) के तहत मामले दर्ज किए गए।
 
उल्लेखनीय है कि मुखर्जी नगर को छात्रों को प्रशासनिक सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां पर अधिकतर छात्र दूसरे राज्यों के निवासी हैं और पीजी एवं किराए के मकानों में रहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख