Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद...

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (07:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन को बुधवार को 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। इसमें कहा गया है कि 5 अक्टूबर से होटल, रेस्तरां एवं बारों को सीमित क्षमता के साथ खोलने की इजाजत होगी।
 
नए निदेशा-निर्देशों के मुताबिक, राज्य से बन कर राज्य के ही भीतर चलने वाली सभी ट्रेने तत्काल प्रभाव से चलेंगी और कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा।
 
होटल,भोजनालय, रेस्तरां एवं बार राज्य में 5 अक्टूबर से खुल सकेंगे लेकिन वे एक वक्त में अपनी क्षमता के 50 फीसदी से ज्यादा ग्राहकों नहीं बैठा सकते हैं या स्थानीय अधिकारी जितनी लोगों की सीमा को निर्धारित करेंगे, उतने ग्राहकों को अपने यहां आने की अनुमति देंगे।
 
इन प्रतिष्ठानों के संचालन के दौरान एहतियात बरतने को लेकर पर्यटन विभाग अलग से मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा।
 
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में गैर जरूरी सामानों का उत्पादन करने वाली सभी औद्योगिक एवं विनिर्माण इकाइयों को भी खुलने की इजाजत होगी। 
 
रेलवे एमएमआर में स्थानीय ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा। पुणे क्षेत्र में स्थानीय ट्रेनें एमएमआर में अपनाए गए प्रोटोकॉल एवं प्रक्रिया के साथ चलेंगी।
 
डब्बावालों को एमएमआर में स्थानीय ट्रेनों में सफर की इजाजत होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर से क्यूआर कोड लेना होगा।
 
राज्य के अंदर या राज्य के बाहर ऑक्सीजन ले जा रहे वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक और समय सीमा की कोई पाबंदी नहीं होगी। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, मॉल में थिएटर, बाजार, सभागार आदि बंद रहेंगे।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य बड़ी सभाओं पर रोक रहेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख