Hanuman Chalisa

गोवा के शादी उद्योग पर Lockdown की मार, रसोइयों और शादी हॉल मालिकों का कारोबार हुआ प्रभावित

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (11:20 IST)
पणजी। कोरोना वायरस संकट और सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता ने गोवा में लोगों को अपनी शादियां टालने पर मजबूर कर दिया है जिससे राज्य में फोटोग्राफरों, रसोइयों और शादी हॉल के मालिकों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
ALSO READ: गोवा पहुंची पूजा बेदी ने खोली क्वारंटीन सेंटर की पोल, बोलीं- यहां हो सकता है कोरोना
राज्य में ईसाई शादियों के लिए अप्रैल और मई सबसे व्यस्त समय होता है लेकिन इस साल ये दोनों महीने फीके बीते हैं। गोवा की आबादी का करीब 30 प्रतिशत ईसाई धर्म के लोग आमतौर पर इन 2 महीनों में गिरजाघरों में शादियां करते हैं जिसके बाद वे शादी हॉल और अन्य स्थानों पर पार्टियों का आयोजन करते हैं। इस बार ऐसे कोई समारोह नहीं हो रहे हैं जिससे राज्य का शादी उद्योग बुरी तरह प्रभावित है।
 
दक्षिण गोवा जिले के एक वेडिंग फोटोग्राफर एंजेलो रेबेलो ने कहा कि ईस्टर के बाद राज्य में शादियों का सीजन शुरू होता है और मई अंत तक चलता है। इस साल भी रेबेलो के पास अप्रैल और मई महीने के लिए अग्रिम बुकिंग थी लेकिन लॉकडाउन के बाद सभी समारोह स्थगित कर दिए गए।
 
उन्होंने कहा कि मैंने पहले ली अग्रिम राशियां लौटा दी हैं। लोगों ने समारोहों को टाल दिया है। लॉकडाउन के कारण राज्य में विवाह स्थलों के मालिक भी बुरी तरह प्रभावित हैं। मडगांव शहर के समीप दक्षिण गोवा के सबसे मशहूर शादी स्थल 'जोमित्रा वुड्स' का प्रबंधन देखने वाली आजमी डियास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से उनके यहां होने वाले कम से कम 25 शादी समारोहों को रद्द कर दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि ये समारोह अब बाद में होंगे लेकिन हमें अपने कर्मचारियों को वेतन देना पड़ेगा। यह पूरी तरह नुकसान है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

अगला लेख