Hanuman Chalisa

द. अफ्रीका में Lockdown की अवधि 2 सप्ताह बढ़ी , Corona संक्रमण में आई भारी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:01 IST)
जोहानसबर्ग। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन की अवधि 2 सप्ताह बढ़ा दी गई है। दक्षिण अफ्रीका में 21 दिन के लिए लॉकडाउन पहले से ही लागू है जिसके 2 सप्ताह बीत चुके हैं।
ALSO READ: Lockdown in India : दिल्ली से जम्मू तक चली स्पेशल ट्रेन
राष्ट्रपति सीरिल रामपोसा ने गुरुवार को राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यस्था और नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्य का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद राष्ट्रीय कोरोना वायरस परिषद ने देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि को 2 सप्ताह के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के प्रभावी होने के बाद से देश में इस संक्रमण के नए मामलों के सामने आने की दर में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि देश में 27 मार्च को 11,170 लोग इससे संक्रमित थे और 9 अप्रैल को यह संख्या 1934 पर पहुंची है।
 
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने से पहले इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में प्रतिदिन 42 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हो रही थी, जो अब महज 4 फीसदी रह गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

अगला लेख