Biodata Maker

Lockdown 4.0 : मुख्यमंत्री ने बताया कैसा होगा अगला लॉकडाउन, रेड जोन को भी मिल सकती है छूट

संक्रमण को रोकने के साथ जिंदगी को पटरी पर लाना प्राथमिकता : सीएम शिवराज

विकास सिंह
मंगलवार, 12 मई 2020 (18:40 IST)
भोपाल। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन पर राज्यों को निर्णय लेने की बात कही है। पीएम ने राज्य सरकारों को अगले लॉकडाउन की रूपरेखा 15 मई तक बनाकर भेजने को कहा है। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मई के बाद बदले स्वरूप के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया।

इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथे लॉकडाउन की रूपरेखा को विस्तार से बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें एक तरफ कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना है तो दूसरी तरफ आर्थिक गतिविधियों को शुरु कर लोगों के जीवन को पटरी पर भी लाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी रूपरेखा के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लॉकडाउन बना रहे, परंतु उसका स्वरूप अलग होगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहना चाहिये। ग्रीन जोन में सभी गतिविधियां चालू रहनी चाहिए, ऑरेंज जोन में संक्रमित क्षेत्र छोड़कर गतिविधि चालू रहनी चाहिए, रेड जोन में संक्रमित क्षेत्र तथा बफर जोन छोड़कर गतिविधियां चल सकती हैं।

कोरोना के साथ जीने की आदत डालना होगी - मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना संकट कुछ और समय चल सकता है। इसलिए हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। दो गज की दूरी, मास्क का प्रयोग तथा पूरी सावधानियां रखनी होगी।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना आवश्यक - मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग से इसे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में एक विशेष आयुर्वेदिक काढ़ा त्रिकटु के लगभग 1 करोड़ 75  लाख पैकेट्स लोगों को वितरित किये गये हैं। इसके अलावा गाँव-गाँव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम., पटवारी, पंचायत सचिव आदि लोगों को कोरोना के विरूद्ध जागरूक कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में सुनहरे भविष्य के संकेत

गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 IPS अधिकारियों का तबादला, निर्लिप्त राय और शमशेर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

ईरान के बाद कौन होगा अमेरिका का अगला निशाना, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा

अगला लेख