Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में 1 दिन में Corona के 11708 नए मामले, 84 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (23:12 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 11708 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,49,114 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में 84 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,244 हो गई है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1753 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1576, ग्वालियर में 910 एवं जबलपुर में 795 नए मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,49,114 संक्रमितों में से अब तक 5,47,447 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 95,423 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 4815 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क कोविड उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना’ लागू की है।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क कोविड उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू की गई है। इस योजना में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों का नि:शुल्क कोविड उपचार करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
उन्होंने बताया कि आयुष्मान पैकेज की दरों में 40 प्रतिशत की वृद्धि कर उनको वर्तमान में उपचार के लिए निजी अस्पतालों की दरों के समकक्ष लाया गया है। इसमें विशेष जांचों जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई आदि की अधिकतम सीमा जो पूर्व में 5,000 रुपए प्रति परिवार प्रतिवर्ष थी, इसे संशोधित कर वर्ष 2021-22 में कोविड-19 के उपचार हेतु भर्ती कार्डधारियों के लिए 5,000 रुपए प्रति कार्डधारी कर दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख