Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र में कोरोना ने डराया, 9 दिनों में करीब 3 लाख नए मामले, 24 घंटों में 31,643 संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (08:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31,643 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,45,518 हो गई। राज्य में पिछले 9 दिनों में 2,96,371 नए मामले सामने आए हैं। 
 
विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 102 मरीजों की मौत होने के साथ ही अब तक इस घातक वायरस के चलते 54,283 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में 20,854 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में फिलहाल 3,36,584 एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 40,414 नए मामले सामने आए थे।
 
वहीं, मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 5,890 नए मामले सामने आए जबकि 12 मरीजों की मौत हुई। देश की आर्थिक राजधानी में अब तक 4,04,614 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि यह महामारी 11,665 लोगों की जान ले चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का संकेत दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख