Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 8129 नए मामले, 200 मरीजों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (00:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 8129 नए मामले सामने आए, जो कि 2 मार्च के बाद एक दिन में दर्ज किए गए मामलों की सबसे कम संख्या है। नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,17,121 हो गई, वहीं 200 और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,696 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में दो मार्च को कोरोनावायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 10 हजार के आसपास रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में 14,732 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,54,003 हो गई। विभाग ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.55 फीसदी और मृत्यु दर 1.90 फ़ीसदी है।

इसके अनुसार प्रदेश में फ़िलहाल 1,47,354 मरीज़ों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वहीं मुंबई में कोविड-19 के 530 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,16,190 हो गई, वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,202 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख