Corona संक्रमण से मुक्त हुए उत्तर प्रदेश के कई जिले

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (19:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के कई जिले कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, प्रदेश के कई जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। पूरे प्रदेश के लिए ये खुशखबरी है कि प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मियों ने मिलकर एकजुट होकर कार्य किया है और कई जिले एक ओर से कोरोना मुक्त होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, प्रशासन को जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर देश का जो औसत है, उसमें भी बेहतर स्थिति उत्तर प्रदेश की है। जो लोग स्वस्थ होकर निकल रहे हैं, उनकी संख्या भी बढ़ रही है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्‍येक निराश्रित व्यक्ति के लिए 1,000 रुपए की धनराशि की व्यवस्था कराई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से समीक्षा की है और निराश्रित लोगों के लिए एक-एक हजार रुपए की धनराशि मुहैया कराई गई है। मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में निराश्रित लोगों को चिन्हित कर एक-एक हजार रुपए देने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 23 लाख 70 हजार श्रमिकों को सरकार ने अपने संसाधन से 236.98 करोड़ रुपए भरण-पोषण भत्ते के रूप में दिए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख