Hanuman Chalisa

पाकिस्तान ने कई प्रांतों में ईद के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का किया ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (16:16 IST)
लाहौर। पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासन ने पाकिस्तान में ईद-उल-फित्र के दौरान कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 8 से 15 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने गुरुवार को खबर दी है कि सरकारों की ओर से कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कदम उठाने के बावजूद देश में संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर Lockdown समेत अनेक कड़े प्रतिबंध
 
पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद ने कहा कि 8 दिन के लॉकडाउन के दौरान दुकानें, शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईद के दौरान लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, रेंजर्स और सैन्यकर्मियों को तैनात किया जाएगा। राशिद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दवाई, कोरोनावायरस टीकाकरण केंद्र, पेट्रोल पंप, किराने की छोटी दुकानें, डेयरी, सब्जी, फलों और गोश्त की दुकानें खुली रहेंगी। खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासनों ने भी इसी तरह के नोटिस जारी किए हैं।

 
योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने कहा था कि विस्तारित टीकाकरण अभियान के साथ सख्त एहतियाती उपायों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। खबर कहती है कि महामारी की तीसरी लहर मार्च में आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में अब तक 18,537 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के 8,45,833 मामले आ चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख